नाला विवाद में तीन महिलाएं घायल
गोपालगंज, जून 25 -- कुचायकोट। विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के मटिहनिया नया टोला गांव में नाले का पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में गुरुवार को मारपीट हो गई। घटना में आफसाना खातून, रजिया बेगम और रबिना परवीन घायल हो गईं। सभी को उपचार के लिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज किया गया। साइकिल अनियंत्रित होने से दो छात्राएं घायल कुचायकोट। गोपालपुर थाना क्षेत्र के बघउच-विशुनपुर गंडक नहर पथ पर गुरुवार को एक बाइक की चपेट में आने से साइकिल अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे में छात्राएं सारिका और राजकुमारी घायल हो गईं। दोनों को इलाज के लिए स्थानीय निजी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.