मुजफ्फरपुर, मई 11 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाना क्षेत्र के बनारस बैंक चौक स्थित नाला रोड में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। घटना रविवार शाम की है। मामले को लेकर पीड़ित मो. पप्पू ने नगर थाने में एफआईआर कराई है। इसमें मो.छोटू पर अपने दो अज्ञात पर मारपीट कर दस हजार रुपए लूट लेने का आरोप लगाया है।पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि वह नाला रोड से गुजर रहा था, तभी आरोपित मो. छोटू शराब के नशे में धुत होकर दो साथियों के साथ पहुंचा। उसने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मो. पप्पू की पिटाई शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- युवक से मारपीट के आरोप में तीन पर केस इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए जेब से 10 हजार रुपये निकाल भागने लगा। पीड़ित की सूचना पर डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन के बाद मो.छोटू को उसके घर से पकड़ लिया।...