जहानाबाद, फरवरी 22 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। खुदौरी पंचायत के मलहचक गांव में एक अधेड़ छप्पन वर्षीय मिथलेश यादव की मृत्यु भैंस धोने के दौरान ही गई। परिजनों ने बताया कि अपराह्न 3:00 बजे के आसपास भैंस धोने के लिए गांव के बगल में स्थित नाला में गए थे। लेकिन अचानक पैर फिसल जाने से गिर गए तथा घटना स्थल पर ही उनकी मौत हो गई। उनके मौत की खबर से पूरे गांव में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। आनन फानन में लोगों द्वारा हुलासगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर हुलासगंज पुलिस द्वारा लाश को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद भेजा गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...