खगडि़या, जून 7 -- गोगरी, एक संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र में नाला के पानी की निकासी नही होने से नाला का गंदा पानी नाला में जमा रहता है। जो दुर्गंध देता रहता है, लेकिन नगर प्रशासन नाला में जमा कचरे की उड़ाही नही करा रहे हैं। जिससे नाला में जमा पानी सड़कर दुर्गंध दे रहा है। शहर में बने नाला के पानी की निकासी की कोई सुविधा उपलब्ध नही कराया गया है। नाला में जमा सड़ा हुआ पानी को टंकी में खींचकर बाहर फेंकने का काम नही करा रहे हैं। वार्ड नंबर-12 से लेकर लक्ष्मीनगर हाट तक करोड़ों की लागत से नाला का निर्माण कराया गया, लेकिन गंदा पानी की निकासी सुविधा उपलव्ध नही कराया गया है। गोग़री में संप हाउस का निर्माण कराया जाना था। जिसका टेंडर भी किया जा चुका था, लेकिन संप हाउस का निर्माण पूर्ण नही हो पाया है। नगर क्षेत्रो में जल जमाव की समस्या विकराल बना हुआ है, ल...