बेगुसराय, अप्रैल 5 -- चेरियाबरियारपुर, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र की कुम्भी पंचायत में पुराने नाला की साफ-सफाई व मरम्मत आज तक नहीं कराई गई है। इसे लेकर नाला का बुरा हाल बना हुआ है। कुंदन कुमार, उदगार पासवान, राम नंदन सिंह, लक्ष्मण महतो, पंकज कुमार महतो आदि ग्रामीणों ने बताया कि जगह जगह नाला भरा हुआ है। कई जगह नाला का ढक्कन टूटा हुआ है तो कहीं कहीं पर ढक्कन ही नहीं है। इससे ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ती है। नाला से गंध आती है। नाला में छोटे बच्चे के गिरने की संभावना बनी रहती है। गंध से बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। पिछले वर्ष इसकी सफाई और मरम्मत के लिए एस्टीमेट ब व अभिलेख भी खोले गए लेकिन कार्य नहीं किया गया है। इस मामले मे मुखिया अशोक महतो ने बीडीओ से शिकायत कर मार्गदर्शन मांगा है। मुखिया ने बताया कि योजना संख्या 09/25-26 गोविन्द म...