शामली, मई 14 -- कांधला। बुधवार को क्षेत्र के गांव नाला स्थित बिजलीघर पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार बिजली आपूर्ति नहीं मिलने के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया।

किसानों के आरोप किसानों ने आरोप लगाया कि सिंचाई के महत्वपूर्ण समय पर विद्युत आपूर्ति बाधित कर दी जाती है, जिससे खेतों में खड़ी फसलें सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। धरने के दौरान किसानों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि बिजली कटौती के कारण खेती का कार्य प्रभावित हो रहा है। किसानों का कहना था कि दिनभर इंतजार करने के बाद भी पर्याप्त बिजली नहीं मिलती, जबकि रात के समय भी आपूर्ति लगातार बाधित रहती है। इससे गेहूं, गन्ना और अन्य फसलों की सिंचाई समय पर नहीं हो पा रही है।

एसडीओ का आश्वासन सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एसडीओ आश...