दरभंगा, फरवरी 1 -- बेनीपुर। जलजमाव से निजात दिलाने के लिए प्रखंड के हावीभौआड़ गांव में शनिवार को ग्रामीण रामसागर कमती सहित दर्जनों लोगों ने सड़क बनने से पूर्व नाला निर्माण की मांग कर प्रदर्शन किया। ग्रामीण कार्य विभाग से हावीभौआड़ बजरंगबली मंदिर से दक्षिण टोला तक करीब डेढ़ किलोमीटर बन रही सड़क में मंदिर से दिगंबर ठाकुर के घर तक नाला निर्माण की मांग स्थानीय लोगों ने की। आक्रोशित लहजे में ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के मौसम में सड़क नाला का रूप धारण कर लेती है। लोगों को पांव पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। प्रकाश झा, रामनरेश झा, लक्ष्मण कमती की प्रवीण कमती आदि ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक से नाला निर्माण करवाने की मांग की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.