खगडि़या, अप्रैल 11 -- खगड़िया । नगर संवाददाता नगर परिषद खगड़िया क्षेत्र के वार्ड संख्या 39 में लंबे समय से लंबित आरसीसी नाला निर्माण कार्य कराया गया है। लगभग 23 लाख रुपये की लागत से निर्मित इस नाले के बनने से अब बरसात के दिनों में जलनिकासी आसान होगी। यह बातें नप सभापति अर्चना कुमारी ने वार्डसंख्या 39 में आरसीसी नाला के उद्घाटन के मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए शनिवार को कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता निर्मला देवी ने की। उद्घाटन समारोह में वार्ड पार्षद श्रवण कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि गोविंद कुमार आदि मौजूद रहे। जानकारी के अनुसार वार्ड 39 में लंबे समय से जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण लोगों को विशेषकर बरसात के दिनों में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सड़कों पर पानी जमा हो जाने से आवागमन बाधित होता था और गंदग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.