हरदोई, मई 10 -- मल्लावां, संवाददाता। जनसभा के दौरान बनाई गई अस्थायी पार्किंग के लिए बंद किया गया कच्चा नाला 12 दिन बाद भी नहीं खोला गया है। इससे नगर का पानी उफनकर आसपास के खेतों और मकानों में भर गया है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है। नगर के राघौपुर रोड पर पूर्व सभासद पूर्ति मिश्रा के घर के पास स्थित खेतों में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए पार्किंग बनाई गई थी। इसके लिए पानी निकासी का कच्चा नाला बंद कर दिया गया था। कार्यक्रम समाप्त हुए लगभग 12 दिन बीत चुके हैं, लेकिन नाले को अब तक नहीं खोला गया। स्थानीय लोगों के अनुसार नाला बंद होने और हाल की बारिश के कारण खेतों तथा मकानों के चारों ओर जलभराव हो गया है। पानी मकानों की नींव तक पहुंच रहा है, जिससे भवनों के कमजोर होकर गिरने का खतरा पैदा हो गया है। क्षेत्रवासियों ने जल्द से जल्द नाले को खु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.