मुजफ्फर नगर, मई 30 -- मुजफ्फरनगर भोपा फ्लाईओवर से विश्कर्मा चौक तक बनाए जा रहे नाले को लेकर एक और चौकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। नाला निर्माण शुरू करने से पहले ठेकेदार और नगर पालिका के द्वारा लोक निर्माण विभाग से एनओसी नहीं ली गई है। बिना एनओसी लिए लोक निर्माण विभाग की सड़क को क्षति पहुंचाकर नाला निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। करीब 200 मीटर नाला बनने के बाद हुई भ्रष्टाचार की शिकायत पर अधिकारी हरकत में आए है। लोक निर्माण विभाग के एक्सईएन अनिल कुमार राणा ने ठेकेदार और नगर पलिका को इस संबंध में नोटिस दिया है। यह भी पढ़ें- डीएम ने भोपा रोड पर बने रहे नाले की जांच को अलग से भेजी टीमनाला निर्माण कार्य की स्थिति नई मंडी क्षेत्र में नगर पालिका के द्वारा नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा है। यह नाला निर्माण वार्ड संख्या 16 के सभासद प्रियांक कु...