नाला पार कर मतदान को मजबूर हैं ग्रामीण, बूथ बदलने की मांग
बलरामपुर, मई 17 -- ललिया, संवाददाता। ब्लॉक हरैया सतघरवा के ग्राम पंचायत शिवानगर के ग्रामीणों ने मतदान केंद्र संख्या-147 को प्राथमिक विद्यालय साईपुरवा से हटाकर प्राथमिक विद्यालय गंगापुर में संबद्ध किए जाने की मांग उठाई है। इसको लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है। ग्राम पंचायत शिवानगर के लोगों ने बताया कि मतदान स्थल गांव से काफी दूर स्थित है। वहां पहुंचने के लिए लोगों को पहाड़ी नाला पार कर अन्य ग्राम पंचायतों के रास्ते मथुरा बाजार जाना पड़ता है, जिससे ग्रामीणों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीण पवन कुमार, सुनील कुमार, सुभाष, तिलक राम, श्रवण कुमार, राम मनोहर, रवि आर्य व आलम शाह, महेंद्र सिंह, अमित सिंह, रवि सिंह, रामदुलारे, अशोक वर्मा, रक्षा र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.