फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 14 -- फर्रुखाबाद। शहर के व्यस्ततम मार्ग लालगेट से आईटीआई रोड पर नाला निर्माण कार्य के चलते लगातार जाम की समस्या बनी हुई है। यह मार्ग रेलवे स्टेशन जाने का मुख्य रास्ता है, जिससे रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। इस सड़क पर ऑटो और ई-रिक्शा की आवाजाही सबसे अधिक रहती है, जिससे जाम की स्थिति और गंभीर हो जाती है। दिल्ली जाने वाली रोडवेज बसें भी इसी मार्ग से गुजरती हैं, जिसके चलते यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि नाला निर्माण कार्य के कारण ग्राहकों की आवाजाही प्रभावित हुई है, जिससे उनके व्यापार पर सीधा असर पड़ रहा है। जाम और धूल-मिट्टी के कारण लोग इस मार्ग से आने से बच रहे हैं। रोजाना लगने वाले जाम से स्कूली बच्चों, नौकरीपेशा लोगों और यात्रियों को समय पर गंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.