नाला निर्माण से बदहाल सड़क पर भड़के लोग
गाजीपुर, मई 29 -- जंगीपुर, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत की लापरवाही के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पंचायत की ओर से नाला निर्माण के लिए खोदी गई पीडब्ल्यूडी सड़क को लंबे समय से अधूरा छोड़ दिया गया है। शुक्रवार को हुई बारिश के बाद सड़क की हालत और खराब हो गई। कीचड़ और जलभराव के कारण राहगीरों का चलना मुश्किल हो गया। इसी दौरान बालू लदा एक ट्रेलर सड़क में फंस गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। नगर के मुख्य मार्ग से मंडी की चहारदीवारी के पीछे लगभग एक किलोमीटर लंबी सड़क को करीब 14 महीने पहले नाला निर्माण के लिए खोदा गया था। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद भी सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई। इससे सड़क पूरी तरह जर्जर हो गई है। वार्डवासियों ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.