पूर्णिया, मार्च 31 -- गढ़बनैली, एक संवाददाता। मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत नगर परिषद कसबा के वार्ड संख्या 14 में मदरसा चौक से महिला कॉलेज कसबा के बांध तक नाला निर्माण योजना का शिलान्यास किया गया। करीब 2 करोड़ 27 लाख 37 हजार 421 रुपये की लागत से बनने वाली इस योजना की शुरुआत विधायक नितेश कुमार सिंह, मुख्य पार्षद छाया कुमारी, उप मुख्य पार्षद सुभाष कुमार साह एवं वार्ड पार्षद सुषमा देवी ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान कई लोगों ने विधायक को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि कसबा के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं और इसका सकारात्मक परिणाम जल्द ही दिखेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जलजमाव की समस्या को लेकर गंभीरता से मंथन किया गया है जि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.