बरेली, अप्रैल 14 -- नगर निगम ने नाला निर्माण में लापरवाही बरतने पर ठेकेदार दुष्यंत कुमार की फर्म पर 50 हजार का जुर्माना लगाया है। अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी ने जारी नोटिस में कहा कि वार्ड-46 में मिनी बाईपास से विभिन्न स्थानों तक आरसीसी नाला निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया था, जिसकी समयसीमा 10 अगस्त 2026 निर्धारित थी। एक्सईएन ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पाया गया कि ठेकेदार ने 1625 मीटर के प्रस्तावित नाले के मुकाबले केवल 30 मीटर की खुदाई कर कार्य अधूरा छोड़ दिया। साथ ही निर्माण स्थल पर न तो बैरिकेडिंग की व्यवस्था की और न ही सुरक्षा संकेतक लगाए, जिससे आम जनता और विशेष रूप से स्कूलों के छात्रों के लिए खतरा बना हुआ है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजनाओं की गुणवत्ता की जांच शुरू संवेदकों में हड़कंप एक्सईएन ने बताया कि इस स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.