कन्नौज, मार्च 19 -- समधन, संवाददाता। नगर पंचायत समधन के वार्ड नंबर 12 के लोहिया नगर में चल रहे नाला निर्माण कार्य में गुणवत्ता पर उंगली उठने लगी है। लोगों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में मानकों को ताक पर रख कर खुलेआम घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। नाला निर्माण में घटिया सामग्री लगाने व मानकों की अनदेखी पर मंगलवार को नागरिकों ने निर्माण स्थल पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन करके नाराजगी भी जताई। इसके बाद भी जिम्मेदार चुप्पी साधे हैं। लोगों का कहना है कि यह सिर्फ लापरवाही नहीं, बल्कि सुनियोजित तरीके से सरकारी धन का दुरुपयोग किया जा रहा है। कस्बे के जयराम सिंह, कृष्ण यादव, प्रताप यादव, आयुष यादव और अमरेश कुमार आदि ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता का कोई पालन नहीं हो रहा है। उनका कहना है कि नाला बनने से पहले ही टूटने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.