सहारनपुर, मई 16 -- चिलकाना। ग्राम पटना में चिलकाना-सरसावा रोड पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा कराए गए नाला निर्माण को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में मानकों का पालन नहीं किया गया। नाले की दीवारें कहीं मोटी तो कहीं पतली बनाई गई हैं, जबकि ऊंचाई भी जगह-जगह अलग है। इससे बरसात में सड़क का पानी नाले में जाने के बजाय सड़क पर भरने और सड़क के क्षतिग्रस्त होने की आशंका है। निर्माण के दौरान बीच में खड़े पेड़ों को भी नहीं हटाया गया। ग्राम प्रधान वसीम, पूर्व प्रधान नसीम उर्फ बाबू और पूर्व प्रधान इरफान ने डीएम से जांच व कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- नगर पंचायत में नाला निर्माण पर उठ रहे सवाल यह भी पढ़ें- बिन बारिश गिर गया 100 मीटर लंबा आरसीसी नाला यह भी पढ़ें- घटिया नाला निर्माण को लेकर वार्ड वासियों में आक्र...