गोरखपुर, मई 3 -- गोरखपुर। रेल विहार कॉलोनी में नाला निर्माण के लिए गड्ढा खोदकर बिना संकेतक लगाए छोड़े जाने को लेकर नागरिकों में आक्रोश है। नागरिकों ने इसे लेकर बैठक की। कॉलोनी के राघवेंद्र कुमार ने बताया कि नाला निर्माण में अनियमियतता से दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी कर निर्माण कर किया जा रहा है। नाला निर्माण सु्रक्षा मानक के तौर पर संकेतक और ग्रीन मैट लगाना आवश्यक है। लेकिन यहां पर न तो संकेतक लगा है और न ही ग्रीन मैट। आरोप है कि निर्माण कार्य बहुत धीमी गति से किया जा रहा है। मोहल्ले के सुमित सिंह ने कहा कि जितना दूर खोदाई हुई कहीं पर भी ग्रीन मैट व संकेतक नहीं लगाया गया है। इससे दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.