बागपत, फरवरी 21 -- बागपत। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। समाधान दिवस में पहुंचकर उन्होंने 27 लाख रुपये की लागत से बन रहे नाले के निर्माण में गबन का आरोप लगाते हुए ईओ कार्यालय पर तालाबंदी की चेतावनी दी। डीएम से शिकायत करते हुए जांच कराने की मांग की है। भाकियू के पदाधिकारियों का कहना है कि शहर में पानी की निकासी के लिए पहले से ही एक अच्छी स्थिति वाला नाला मौजूद है। इसके बावजूद, अधिशासी अधिकारी ने अपने एक रिश्तेदार को ठेका देकर नए नाले का निर्माण शुरू कराया है, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है। आरोप लगाया कि इस नाला निर्माण के लिए 10 हरे पेड़ काटने की तैयारी है, जिसके लिए कोई अनुमति नहीं ली गई है। भाकियू ने चेतावनी दी है कि यदि एक भी पेड़ काटा गया, तो वे धरना प्रदर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.