शाहजहांपुर, जनवरी 1 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को जाने वाले मार्ग पर नाला निर्माण के दौरान मोहल्लेवासियों के चबूतरे तोड़े जाने से विवाद खड़ा हो गया है। विरोध के चलते पिछले एक सप्ताह से अधिक समय से निर्माण कार्य बंद पड़ा है, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर पंचायत की ओर से मदनापुर रोड से मोहल्ला मरहैय्या होते हुए घाट वाले तालाब तक बड़े नाले का निर्माण करीब एक माह पहले शुरू कराया गया था। इस मार्ग पर बीस वर्ष से अधिक पुराने मकान बने हैं, जिनके सामने कुछ लोगों ने अपनी सुविधा के लिए चबूतरे बना रखे हैं। बुधवार को नगर पंचायत ने राजस्व टीम से नाप कराकर निर्माण की जद में आ रहे मकानों और चबूतरों को चिन्हित किया। इसके बाद कुछ चबूतरों को तोड़ा गया। इस कार्रवाई पर मोहल्लेवासी मोहित कुमार, सोनपाल, विजय कुमार और पूर्व सभासद मयं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.