बांका, अप्रैल 26 -- अमरपुर (बांका), निज संवाददाता| अमरपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 में चल रहे नाला निर्माण में गड़बड़ी का आरोप का आरोप लगाते हुए लोगों ने काम रोक दिया है। मालूम हो कि अमरपुर के वार्ड नंबर 12 में नाले का गंदा पानी सड़क पर बहने की खबर छपने के बाद नगर प्रशासन हरकत में आया तथा आनन-फानन में नाला का निर्माण कार्य शुरू कराया। शनिवार को नाला निर्माण का काम देखने लोग पहुंचे, घटिया काम देख लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। पूर्व मुख्य पार्षद सदानंद महतो, अनिल दारूका समेत अन्य लोग वहां पहुंचे तथा उन लोगों ने भी काम में गड़बड़ी का आरोप लगाया। यह भी पढ़ें- नवनिर्मित नाले में अनियमितताओं पर भड़का गुस्सा, नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन श्री महतो ने कहा कि नाला निर्माण में सिर्फ लीपापोती की जा रही है। इस योजना के लिए करीब दस लाख रुपए का ...