इटावा औरैया, मार्च 14 -- जसवंतनगर, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग पर जल निकासी के लिए नगर पालिका द्वारा बनाए जा रहे नाले के निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी मशीन से 33 केवी की बिजली केबल कट गई। इससे बलरई, जुगोरा, सिरसा और बीबामऊ फीडरों से जुड़े एक सैकड़ा से अधिक गांवों की बिजली आपूर्ति दोपहर करीब एक बजे से खबर लिखे जाने तक ठप हो गई,जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली बाधित होने से जुगोरा, नगला रामसुंदर, बहोरीपुर, निजामपुर, कोकावली, अंडावली, बहादुरपुर, नसीरपुर, पीहरपुर, खाका बाग, नगला छंद, सिरसा, लखेरे कुआं, गारमपुर, नगला तौर, नगला सलहदी, नगला विशुन और बाउथ सहित कई गांवों में लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई। ग्रामीणों को घरेलू कामकाज के साथ ही पशुओं के लिए चारा-पानी की व्यवस्था करने में भी दिक्कतें उठानी पड़ीं। एसडीओ आनंद पा...