नाला निर्माण में अनियमितता का आरोप
मिर्जापुर, जून 2 -- अहरौरा। नगर पालिका परिषद अहरौरा में विकास कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सोमवार को नामित सभासदों ने अधिशासी अधिकारी से मुलाकात कर जांच और कार्रवाई की मांग की। नामित सभासदों ने नगर पालिका अध्यक्ष ओमप्रकाश केशरी एवं अधिशासी अधिकारी अमिता सिंह को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि वार्ड संख्या छह नई बाजार में कराए जा रहे नाला निर्माण कार्य में कार्यदायी संस्था द्वारा मानकों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में अनियमितताएं बरती जा रही हैं, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका है।सभासदों ने निर्माण कार्य की निष्पक्ष जांच कर दोषी ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने की मांग की। साथ ही नगर पालिका में पूर्व में कराए गए विकास कार्यों की फाइलें भी जांच के लिए उपलब्ध कराने की मांग उठाई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.