गोड्डा, अप्रैल 21 -- महगामा प्रतिनिधि। महगामा प्रखंड अंतर्गत कोयला पंचायत के सारथू गांव में बुनियादी सुविधाओं की कमी एक बार फिर उजागर हुई है। गांव में बनी पीसीसी सड़क के दोनों किनारों पर नाला निर्माण नहीं होने के कारण घरों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे सड़क पर बह रहा है। इससे सड़क की हालत बदतर हो गई है और जगह-जगह कीचड़ जमा हो गया है। ग्रामीण तबारक,महफूज,अय्यूब,मुस्लिम,बबुआ,का कहना है कि बरसात के दिनों में स्थिति और भी भयावह हो जाती है। सड़क पर पानी भर जाने से लोगों का चलना-फिरना मुश्किल हो जाता है, वहीं स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को खासा परेशानी झेलनी पड़ती है। कई स्थानों पर तो गंदा पानी सड़क के बीचों-बीच बहता नजर आता है, जिससे संक्रमण फैलने का भी खतरा बना रहता है। ग्रामीणों में इस बात को लेकर आक्रोश है कि सड़क निर्माण के दौरान जलनिकासी क...