शामली, जून 11 -- झिंझान। ऊन रोड पर नगर पंचायत द्वारा प्रस्तावित नाला निर्माण को लेकर मंगलवार को व्यापारियों ने जमकर हंगामा किया। विरोध के चलते नाला खुदाई के लिए पहुंची नगर पंचायत की टीम को बिना कार्य किए वापस लौटना पड़ा। व्यापारियों का आरोप है कि नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेश पाल उनकी सहमति के बिना जबरन नाला निर्माण कराना चाहते हैं। उनका कहना है कि जिस स्थान पर नाला बनाया जा रहा है, वहां इसकी कोई आवश्यकता नहीं है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि जिस क्षेत्र की पानी निकासी के नाम पर नाला निर्माण कराया जा रहा है, उसी ओर नगर पंचायत अध्यक्ष की दुकान है। यह भी पढ़ें- नाला निर्माण को लेकर व्यापारियों का हंगामा, आत्मदाह की चेतावनी उनका कहना है कि अपनी दुकान के सामने पानी निकासी की व्यवस्था करने के लिए दूसरी ओर के व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है।व्य...