उन्नाव, दिसम्बर 27 -- बांगरमऊ। नगर पालिका परिषद से कराया जा रहा नाला निर्माण आम नागरिकों व व्यापारियों के लिए सरदर्द बनता जा रहा है। नागरिकों ने प्रतिदिन सिल्ट उठाए जाने व साफ सफाई की मांग पालिका प्रशासन से की है। नगर पालिका परिषद ठेकेदार से मुख्य मार्ग के किनारे स्थित गंदे नाले का नवनिर्माण कराया जा रहा है। नाले से निकाली जा रही सिल्ट मुख्य मार्ग के किनारे व बस्ती के अंदर जाने वाले मार्ग पर इकट्ठा कर दी गई है। जिससे महिलाओं, स्कूल जाने वाले छात्रों सहित आम नागरिकों को आवागमन में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। वही सिल्ट से उठने वाली बदबू आसपास के दुकानदारों को भी परेशान कर रही है। व्यापारियों का कहना है कि आवागमन में बाधा व गंदगी के चलते पिछले एक माह से ग्राहकों की संख्या काफी कम हो गई है। जिससे व्यापार पूरी तरह से प्रभावित है। व्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.