मैनपुरी, दिसम्बर 29 -- थाना क्षेत्र के ग्राम परतापुर के निकट नाला निर्माण कार्य करते समय मिट्टी की ढाय गिरने से चार मजदूर दब गए। जिसमें एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। तीन घायलों को अस्पताल भेजा गया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सूचना पाकर एसडीएम, सीओ ने पुलिस बल के साथ मौके का निरीक्षण किया। जिला पंचायत द्वारा भोगांव चुंगी से परतापुर तक नाला का निर्माण कराया जा रहा है। सोमवार को दोपहर 11 बजकर 45 मिनट पर नाले के किनारे पटिया लगाने के लिए चार मजदूर नाले में उतरे। मजदूर कार्य कर रहे थे तभी नाला का एक किनारा धंस गया और मिट्टी की ढाय सहित पटिया से चारों मजदूर दब गए। जब तक मजदूरों को निकाला जाता तब तक एक मजदूर एलाऊ थाना क्षेत्र के ग्राम भूपतिपुर निवासी 32 वर्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.