नाला निर्माण के विरोध में महिला ने छत पर चढ़कर डीजल छिड़का, मचा हड़कंप
औरैया, जून 24 -- कस्बा बाबरपुर के मंडी रोड क्षेत्र में बुधवार को नाला निर्माण कार्य के विरोध में एक महिला अपने मकान की छत पर चढ़ गई और अपने ऊपर डीजल छिड़क लिया। महिला के इस कदम से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए तथा काफी समझाइश के बाद महिला को शांत कराया गया। जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बाबरपुर-अजीतमल द्वारा मंडी रोड पर नाला निर्माण कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान मंडी रोड निवासी अनीता देवी पत्नी अनुरुद्ध कुमार ने आरोप लगाया कि निर्माण कार्य के कारण उनके शौचालय के टैंक को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। विरोध स्वरूप वह अपने मकान की छत पर चढ़ गईं और आत्मघाती कदम उठाने की चेतावनी देने लगीं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया और महिला को समझाने का प्रयास शुरू किया। महिला ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.