नाला निर्माण के बाद छह माह से जलापूर्ति बंद
आजमगढ़, जून 2 -- मुबारकपुर, संवाददाता। नगरपालिका मुबारकपुर के पुरारानी अखाड़ा मोहल्ले में पिछले छह माह से पेयजल आपूर्ति ठप होने के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच जलापूर्ति बंद होने से वार्ड संख्या 10 और 13 के करीब 500 से अधिक परिवार पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। लोगों को अपनी दैनिक जरूरतों के लिए दूर-दराज से पानी लाना पड़ रहा है, जबकि कई परिवार पड़ोसियों के घरों से पानी लेकर किसी तरह काम चला रहे हैं। मोहल्लावासी रजा नवाज, मेंहदी, एहतेशाम, इंतजार हुसैन, कौशर, अबरार अहमद सहित अन्य लोगों ने बताया कि करीब छह माह पहले नाला निर्माण कार्य के दौरान एजाज पहलवान के घर के पास मुख्य पेयजल पाइपलाइन का ज्वाइंट बंद कर दिया गया था। यह भी पढ़ें- दो वर्षों से जलापूर्ति बंद, भीषण गर्मी में पानी के लिए ग्रामीण परेशान उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.