संभल, मार्च 25 -- शहर के मोहल्ला सीकरी गेट कबीर गली पर नाला निर्माण का कार्य रुकने से लोगों का रहना दुश्वार हो गया है। नाला चौक होने से फिर से कई मोहल्ले में जलभराव की समस्या बन गई है। हादसे के बाद भी नगर पालिका समस्या का समाधान करने में असमर्थ नजर दिखाई दे रही है। 11 मार्च को मोहल्ला साहूकारा सलीम की पुलिया पर जलभराव के दौरान ई-रिक्शा पलटने से हुई जनपद बदायूं क्षेत्र के थाना फैजगंज बेहटा के दासपुर निवासी शेर सिंह (60) की मौत हो गई थी। तभी से सीकरी गेट कबीर मोहल्ले में नाले का निर्माण रुक गया था। मंगलवार को निर्माणधीन नाला चौक होने से फिर मोहल्ला साहूकारा सलीम की पुलिया पंजाबियों और कुरेशियान में जलभराव की समस्या बन गई। सीकरी गेट मोहल्ला कबीर के लोगों ने बताया कि पिछले 20 दिनों से नाला निर्माण का कार्य रुका हुआ है और निर्माणाधीन नाला चौक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.