नाला निर्माण की होड़: बिना गंदगी साफ कराए झोंक रहे सामग्री
सुल्तानपुर, मई 22 -- सुलतानपुर,संवाददाता । शहर में नाला निर्माण की होड़ मची हुई है। चौक क्षेत्र के चारों तरफ व अमहट कृषि उत्पाद मंडी मार्ग पर नाला का निर्माण कराया जा रहा है। मानकों की अनदेखी कर नियम कानून को दरकिनार कर गंदगी साफ कराए बिना गंदे पानी के बीच निर्माण सामग्री को झोंक कर कार्य कराया जा रहा है। इससे कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं। फिर भी जिम्मेदार मौन साधे हुए हैं। नगर पालिका परिषद की ओर से शहर को बरसात में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने के लिए करीब पांच करोड़ रुपए की धनराशि खर्च कर नाला-नाली का निर्माण के लिए टेंडर कराया है। टेंडर प्रक्रिया में कम रेट से काम कराने वाली कांस्ट्रक्शन कम्पनियों को नगर पालिका प्रशासन की ओर से कार्य कराने के लिए टेंडर दिया गया है। जिसके तहत शहर के अंदर हर वार्ड व गली मोहल्ले में सड़क की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.