लखीसराय, मई 26 -- ​लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 17 बाईपास पुल के समीप में बुडको द्वारा कराए जा रहे नाला और सड़क निर्माण का विवाद अब बेहद गंभीर और हिंसक मोड़ ले चुका है। निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर बरती जा रही अनियमितता और घटिया सामग्री के इस्तेमाल के खिलाफ आवाज उठाने पर संवेदक रमन कंस्ट्रक्शन के लोगों द्वारा एक स्थानीय निवासी के घर पर चढ़कर सपरिवार जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर पीड़ित ने मंगलवार को कवैया थाना अध्यक्ष रंधीर कुमार को लिखित आवेदन देकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए संवेदक और उनके आदमियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है。

विरोध करने पर रात के अंधेरे में धमकाने पहुंचे असमाजिक तत्व: ​कवैया थाना को दिए गए आवेदन में वार्ड सं...