देवरिया, मार्च 16 -- सलेमपुर/महदहां, हिन्दुस्तान संवाद। सलेमपुर उपनगर के सुगही वार्ड में पांच फीट चौड़ा बन रहे नाला निर्माण को रविवार को मोहल्ले के लोगों ने रोक कर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही इसकी शिकायत एसडीएम से की और मामले की जांच कराने की मांग की।उपनगर के सुगही वार्ड नंबर सात के मुख्य सड़क के किनारे सुगही मोड़ से बापू इंटर कॉलेज तक पहले ही नाला बना हुआ है। जिससे सटे नगर पंचायत द्वारा एक और पांच फीट चौड़ा नाला का निर्माण कराया जा रहा है। शनिवार को शुरू हुए कार्य को लेकर स्थानीय लोगों ने विरोध जताया और कार्य रोक दिया। आपत्ति कर रहे विनोद मिश्रा ने बताया कि नाला पहले से बना हुआ है, जिसकी सिर्फ साफ सफाई होने की आवश्यकता है, ऐसे में एक और नाला निर्माण की कोई आवश्यकता नहीं है। जयराम मिस्त्री ने बताया कि पूर्व में बने नाला से सटे हमारी निजी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.