गोपालगंज, मई 1 -- गोपालगंज। जिले ग्राम पंचायत राज लुहसी के अरना गांव के वार्ड संख्या 12 में पिछले करीब 15 वर्षों से विकास कार्य ठप पड़ा है। नाला निर्माण नहीं होने के कारण हल्की बारिश में ही जलभराव की समस्या विकराल रूप ले लेती है। स्थिति यह है कि पानी निकासी के लिए पहले से मौजूद तालाब भी भर चुका है, जिससे अब बारिश का पानी सीधे लोगों के घरों में घुस जाता है। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस गंभीर समस्या को लेकर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि राहुल सिंह द्वारा कई बार पंचायत भवन में मुद्दा उठाया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई। लगातार उपेक्षा से नाराज लोगों ने विरोध जताते हुए रास्ता बंद करने की चेतावनी दी है। मौके पर समाजसेवी पंकज चौरसिया, हरिशंकर सिंह, असरफी सिंह, पारस सिंह, शिवशंकर साह, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.