नाला टूटने से सड़क पर बह रहा गंदा पानी, ग्रामीण आक्रोशित
कटिहार, जून 2 -- बारसोई निज प्रतिनिधि मंगलवार को प्रखंड के कमरोल पंचायत अंतर्गत गोन्धरा गांव दो वर्षों से नाला टूटने से सड़क पर गंदा पानी बहने के विरोध में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व जदयू के पंचायत अध्यक्ष अख्तर आलम ने किया। ग्रामीणों ने कहा कि जल निकासी के लिए बनाया गया नाला टूटने पानी सड़क पर ही बहता है। स्थानीय प्रशासन व जनप्रतिनिधि को सूचना दिए जाने के बाद भी इस ओर कोई पहल नहीं की गई। ग्रामीणों ने टूटे नाले की मरम्मत कराने की मांग बीडीओ से की। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी चंदन प्रसाद ने कहा कि स्थानीय मुखिया से जानकारी प्राप्त कर जल्द से जल्द जर्जर नाला की अविलंब मरम्मत कराई जाएगी। प्रदर्शन करने वाले में मजीफ उर रहमान, फजलुर रहमान, लालमोहम्मद, मोहम्मद सज्जाद, साजन, सलाउद्दीन आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.