नाला जाम होने से सड़क पर जलभराव
नई दिल्ली, जून 19 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। एनएच-9 से गाजीपुर डेयरी फार्म की ओर जाने वाले मार्ग पर करीब 15 दिन से गंदा पानी जमा है। इसकी वजह से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि एमसीडी से कई बार शिकायत के बावजूद अभी तक जल निकासी नहीं की गई है। गाजीपुर गांव के रहने वाले नरेंद्र सिंह ने कहा कि डेयरियों से निकलने वाली गंदगी और गोबर नालियों में जमा हो जाने के कारण जल निकासी रुक गई है। बीते दिनों हुई बारिश के चलते एनएच और गाजीपुर गांव को जोड़ने वाले मार्ग पर पानी जमा हो गया था, तब से अभी तक सफाई नहीं हुई। यह भी पढ़ें- करोड़ों खर्च के बाद भी नालों की सफाई अधर में उन्होंने निगम से समस्या का समाधान करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.