बेगुसराय, मार्च 7 -- मंझौल, एक संवाददाता। मंझौल पंचायत 03 वार्ड 11 में सड़क पर नाला के पानी के ओवरफ्लो होने के कारण जलजमाव से लोगों को परेशानी हो रही है। वार्ड सदस्य गौरीशंकर पासवान ने बताया कि मुखिया को आवेदन दिया गया था। अच्छे ढंग से नाले की सफाई नहीं होने के कारण सड़क पर नाला ओवर फ्लो हो रहा है। दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों को रहना मुश्किल हो रहा है। आवासीय क्षेत्र होने के कारण बीमारी फैलने का खतरा उत्पन्न हो गया है। मोहल्ला के लोगों के द्वारा नाले की उड़ाही कराने की मांग की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...