नाला जाम, सड़क पर जमा वर्षा का पानी, लोगों की बढ़ी परेशानी
कटिहार, जून 8 -- अमदाबाद, संवाद सूत्र नगर पंचायत अमदाबाद के वार्ड संख्या आठ में इजहार के घर के समीप नाला जाम होने से वर्षा का पानी सड़क पर जमा हो रहा है। इससे स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खासकर छात्र-छात्राओं और राहगीरों को गंदे पानी के बीच होकर गुजरना पड़ रहा है। मिली जानकारी के अनुसार करीब पांच वर्ष पूर्व यहां नाला का निर्माण कराया गया था, लेकिन नियमित सफाई नहीं होने के कारण नाला जाम हो गया है। नतीजतन वर्षा का पानी सड़क पर ही जमा हो रहा है। सहित नाला से करीब 15 मीटर की दूरी पर सरकारी भूमि पर एक बड़ा गड्ढा है, जहां पानी की निकासी संभव है। हालांकि बीच में निजी भूमि होने के कारण नाले को उक्त स्थान तक नहीं जोड़ा जा सका है। इसके अलावा नाला की सफाई नहीं होने से जलनिकासी बाधित हो गई है और सड़क पर जलजमाव की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.