रुडकी, अप्रैल 5 -- प्रेमनगर स्थित तुषार गेट से लिथो प्रेस कॉलोनी के बराबर से राजेंद्र नगर जाने वाला मार्ग इन दिनों जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। नाला चोक होने के कारण सड़क पर पानी भर गया है, जिससे स्थानीय लोगों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालात ऐसे हैं कि सड़क कई जगह तालाब जैसी दिखाई दे रही है और पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि कुछ माह पहले तुषार गेट पर नाले की पुलिया का निर्माण कराया गया था। यह पुलिया पानी की निकासी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से बनाई गई थी, लेकिन निर्माण के बाद से स्थिति सुधरने के बजाय और बिगड़ गई है। लोगों का आरोप है कि पुलिया बनने के बाद नाले का बहाव प्रभावित हो गया, जिससे पानी की निकासी पूरी तरह बाधित हो गई। क्षेत्र निवासी दिनेश कुमार, धीरेन्द्र सिंह, व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.