फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 15 -- फर्रुखाबाद। नगर पालिका की लापरवाही के चलते आवास-विकास से लकूला मार्ग पर स्थित नाला चोक होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार इसकी शिकायतें मोहल्लेवासी नगर पालिका प्रशासन को कर चुके हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नाला चोक होने से सड़क पर गंदा पानी भर गया है। मोहल्ले के अशोक कुमार, रामसिंह और भूरेलाल कहते हैं कि कोई भी सुनने वाला नहीं है। पालिकाध्यक्ष व स्थानीय सभासद से इसकी शिकायतें कर चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.