फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 26 -- फर्रुखाबाद। नाला खुदाई की सड़क पर मिट्टी डाल दी गई है इसे हर रोज कोई ना कोई गिर कर चोट खा रहा है मोहम्मदाबाद नगर के मुख्य चौराहे से ताजपुर रोड पर घुसते ही कीचड़ होने से कई स्कूली बच्चे तथा राहगीर फिसल कर गिरकर चुटहिल हो चुके हैं l ताजपुर रोड के दोनों तरफ नाला का निर्माण का कार्य चल रहा है l जिसके चलते खुदाई के बाद मिट्टी को सड़क पर डाल दिया गया था l इसके बाद मिट्टी को पूरी तरीके से नहीं हटाया गया l जिस कारण बरसात होने से सड़क पर कीचड़ हो गया है l फिसलन होने के कारण कई स्कूल बच्चे महिलाएं आदि फिसल कर चुटहिल हो चुके हैं l कीचड़ होने के कारण राहगीरों को निकालने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है l कई बार मोटरसाइकिल सवार भी फिसलने से बाल-बाल बच चुके हैं l शिकायत के बावजूद भी समस्या जैसी की तैसी ही बनी हुई है l...