मुजफ्फरपुर, अप्रैल 25 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर के सबसे लंबे नाला के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। सिकंदरपुर से रोहुआ के बीच निर्माणाधीन 7.568 किमी लंबे नाला के बदले वन विभाग को साढ़े पांच एकड़ जमीन दी जाएगी। इसको लेकर जिला प्रशासन ने कोल्हुआ पैगंबरपुर में जमीन का चयन किया है। इसकी जानकारी बुडको ने वन विभाग के परिवेश पोर्टल पर अपलोड कर दी है।दरअसल, जेल चौक से रोहुआ में नवनिर्मित मेन पंपिग स्टेशन तक 4.44 किमी का इलाका अधिसूचित वन क्षेत्र होने के कारण एनओसी को लेकर तकनीकी पेच फंसा था। प्रावधानों के तहत वन विभाग ने नाला के बराबर जमीन दूसरी जगह देने की मांग की थी। यह भी पढ़ें- नाला के बदले वन विभाग को मिलेगी साढ़े पांच एकड़ जमीन तब बुडको ने डीएम को जानकारी दी। पूर्व में भी एनओसी को लेकर समस्या होने पर डीएम के हस्तक्षेप पर ही संबंधित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.