मधेपुरा, दिसम्बर 2 -- चौसा, निज संवाददाता।उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली स्टेट हाईवे 58 पर गांधी चौक के पास नाला का गंदा पानी जमे रहने से महामारी फैलने की आशंका बन गई है। पिछले करीब डेढ़ महीने से सड़क पर जमे गंदा पानी से निकल रही दुर्गंध के कारण सड़क किनारे रह रहे दर्जनों परिवारों का जीना मुश्किल हो गया है। बताया गया कि उत्तर बिहार से दक्षिण बिहार को जोड़ने वाली चौसा-उदाकिशुनगंज की स्टेट हाईवे 58 पर गांधी चौक के पास पिछले डेढ़ महीने से नाला का गंदा पानी जमा हुआ है। सड़क पर नाला का गंदा पानी जमे रहने के कारण न केवल महामारी फैलने की आशंका बन गई है बल्कि सड़क किनारे गुजर बसर कर रहे दर्जनों परिवारों को गंदा पानी से निकल रही दुर्गंध के कारण अब जीना मुश्किल होने लगा है। ग्रामीण नारायण शाह, कमल मिस्त्री, मनोज सिंह, ललन शाह, व्यवसायी भारत लाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.