नाला किनारे मिली सरकारी दवाइयों की होगी जांच
ललितपुर, जून 13 -- नाला किनारे मिली सरकारी दवाइयों की होगी जांचमुख्य चिकित्साधिकारी ने अफसरों को जारी किए दिशा निर्देश तालबेहट। ग्राम पंचायत गेवरा-गुंदेरा स्थित मगराघाट पहाड़ी के पास सरकारी दवाइयां मिलने के मामले की जांच के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी ने दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसके लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।ग्राम पंचायत गेवरा-गुंदेरा स्थित एक नाले के पास मगराघाट पहाड़ी पर कुछ ग्रामीणों को सरकारी दवाइयां बिखरी पड़ी मिलीं। गौर से देखने पर आयरन, कैल्शियम समेत विभिन्न प्रकार की सरकारी दवाइयां और कंडोम पड़े थे। यह जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों का कहना था कि जीवनरक्षक दवाइयों को फेंककर जनता का धन बर्बाद किया जा रहा है। कुछ ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.