बलिया, मई 22 -- बांसडीह, हिन्दुस्तान संवाद। सहतवार नगर पंचायत के सटे बलेऊर गांव में बलेऊर स्टेट बैंक रोड पर नाला और सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक केतकी सिंह ने किया। नाला और सड़क बनाने में करीब 26 लाख रुपए खर्च होंगे। नाला बन जाने से दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को सहतवार बाजार में आवागमन आसान हो जाएगा।नपं से सटे बाजार जाने वाले रास्ते पर नाला नहीं होने से सड़क पर ही गंदा पानी बहता था। इसके चलते सड़क भी लम्बे समय से क्षतिग्रस्त थी। विधायक के प्रस्ताव पर लोक निर्माण विभाग ने नाला व सड़क निर्माण की योजना बनाई। वैदिक मंत्रोच्चार व पूजा पाठ के बीच शिलान्यास करने के बाद विधायक ने कहा कि टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो गयी है। शासन से धनराशि भी अवमुक्त हो चुकी है। सड़क और नाला बन जाने से सहतवार बाजार में विभिन्न गांवों के लोगों ...