नाला ओवरफ्लो होने से ट्रांस हिंडन के लोग परेशान
गाज़ियाबाद, मई 7 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। ट्रांस हिंडन क्षेत्र के कई इलाकों में नाला ओवरफ्लो की समस्या से लोग परेशान हैं। अर्थला, खोड़ा, इंदिरापुरम और साहिबाबाद रेलवे रोड पर पिछले तीन दिनों से नालों का गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे स्थानीय निवासियों, स्कूली छात्रों और नौकरीपेशा लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर जलभराव और गंदगी फैलने से लोगों में संक्रमण और बीमारियों का डर भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद नगर निगम की ओर से नालों की सफाई नहीं कराई जा रही है। अर्थला निवासी विरपाल डबास ने बताया कि नाला ओवरफ्लो होने से क्षेत्र में बदबू फैल रही है और दैनिक कार्य करने में परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो बरसात के दौरान स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.