देहरादून, फरवरी 14 -- देहरादून। रायपुर स्थित राजकीय इंटर कॉलेज नालापानी में शनिवार को सीएसआर के तहत छात्र-छात्राओं के लिए नए शौचालय ब्लॉकों का जीर्णोद्धार कर विद्यालय को सौंपा गया। यह कार्य यूरेका फोर्ब्स लिमिटेड और सेंटर फॉर यूथ डेवलपमेंट एंड एक्टिविटीज ने कराया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने दोनों संस्थाओं का आभार व्यक्त किया और कहा कि इससे विद्यालय में स्वच्छता व सुविधाएं बेहतर होंगी। कार्यक्रम में यूरेका फोर्ब्स के सुनील सिंह, अपार त्यागी, सीवाईडीए की अरोकिया मैरी, अजित नैनवाल, प्रधानाचार्य डॉ. ज्योति प्रसाद तिवारी ,प्रवक्ता कुलदीप कंडारी और द्वारिका प्रसाद पुरोहित भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.