जामताड़ा, अप्रैल 17 -- नाला,प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के पूर्वांचल स्थित पलास्थली के समीप अवैध कुंआनुमा कोयला खदानों के खिलाफ गुरुवार को नाला पुलिस एवं ईसीएल की संयुक्त टीम ने छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई थाना प्रभारी विकास कुमार यादव एवं सीआईएसएफ के एसआई विकास यादव के नेतृत्व में की गई। छापेमारी के दौरान अलग-अलग खदानों के पास भंडारित करीब 12 टन अवैध कोयला बरामद किया गया। साथ ही मौके से 11 साइकिलें और एक बिना नंबर की बाइक भी जब्त की गई। सभी जब्त सामग्री को नाला थाना लाया गया है। इस संबंध में ईसीएल के सुरक्षा प्रभारी सोनू साहु के आवेदन पर नाला थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध कांड संख्या 23/26 के तहत मामला दर्ज किया गया है। यह भी पढ़ें- सोरेन पाड़ा में फिर छापेमारी, छह मीट्रिक टन कोयला जब्त पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मौके पर एसआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.