मुंगेर, जुलाई 17 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार गुरुवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), मुंगेर द्वारा नालसा योजना-2024 को प्रभावी ढंग से लागू करने तथा इसके प्रति व्यापक जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से एडीआर भवन, मुंगेर में एक समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक निदेशक, बाल संरक्षण इकाई, किशोर न्याय परिषद के प्रधान दंडाधिकारी के प्रतिनिधि, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष, विशिष्ट दत्तक गृह के समन्वयक पदाधिकारी तथा जिले के सभी विधिक साक्षरता क्लबों के प्रधानाध्यापकों ने भाग लिया। बैठक के दौरान बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, उन्हें समय पर कानूनी सहायता उपलब्ध कराने, बाल-अनुकूल कानूनी सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने तथा नालसा योजना-2024 के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए विभिन्न विभागों एवं...