बिहारशरीफ, जुलाई 10 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। नालंदा महिला कॉलेज में एड्स जागरूकता को लेकर रेड रन प्रतियोगिता हुई। इसमें दर्जनों छात्राओं ने शिरकत किया। रेड रन मैराथन की ब्रांड अम्बेसडर नम्रता कुमारी ने कहा एचआईवी से एड्स होता है। यह इंफेक्शन हमारे शरीर को बीमारी से लड़ने की क्षमता कमजोर कर देता है। बचाव ही इसका उपाय है। मौके पर डॉ. रेणु कुमारी, डॉ. नागमणि कुमार, डॉ. रामधनी पाल, डॉ. राकेश कुमार रंजन, मुस्कान कुमारी व अन्य मौजूद थी। यह भी पढ़ें- नालन्दा महिला कॉलेज में हुई रेड रन प्रतियोगिता

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...